राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न, पीडीएफ डाउनलोड करें

राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर द्वारा Stenographer Grade-II एवं Stenographer Grade-III के कुल 163 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक Online Apply किए जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए Rajasthan High Court Stenographer Syllabus 2026 और Exam Pattern की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर लिखित परीक्षा एवं स्किल टेस्ट की तैयारी की जा सकती है।

Rajasthan High Court Stenographer Syllabus 2026 pdf

Rajasthan High Court Stenographer Syllabus 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर
पद का नामस्टेनोग्राफर ग्रेड-II एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-III
परीक्षा का नामराजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026
परीक्षा चरणशॉर्टहैंड टेस्ट एवं कंप्यूटर टेस्ट
सिलेबस श्रेणीनवीनतम सिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.in

Rajasthan High Court Stenographer Exam Pattern 2026 Table

English Shorthand Test Pattern 2026

क्रम संख्यापेपरसमयगतिअंक
1English Passage का Dictation6 मिनट80 शब्द प्रति मिनट100 अंक
2Dictated Passage का Transcription एवं Typing50 मिनट

Rajasthan High Court Hindi Shorthand Test Pattern 2026

क्रम संख्यापेपरसमयगतिअंक
1Hindi Passage का Dictation6 मिनट70 शब्द प्रति मिनट100 अंक
2Dictated Passage का Transcription एवं Typing50 मिनट

HCRAJ Hindi Shorthand Test Pattern 2026

क्रम संख्यापेपरसमयअधिकतम अंकSC/ST एवं PwBD न्यूनतम अंकअन्य वर्ग न्यूनतम अंक
1Computer Speed Test10 मिनट50 अंक20 अंक22.5 अंक
2Computer Efficiency Test10 मिनट50 अंक20 अंक22.5 अंक
कुल20 मिनट100 अंक40 अंक45 अंक

Rajasthan High Court Stenographer Computer Speed Test 2026

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती में कंप्यूटर स्पीड टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थी की टाइपिंग गति और शुद्धता का मूल्यांकन किया जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवार को कंप्यूटर पर दिए गए टेक्स्ट को निर्धारित समय के भीतर टाइप करना होता है।

  • कंप्यूटर स्पीड टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।
  • यह परीक्षा 50 अंकों की होगी।
  • हिंदी टाइपिंग के लिए Kruti Dev 010 फॉन्ट का उपयोग किया जाएगा।
  • अंग्रेजी टाइपिंग के लिए Calibri फॉन्ट निर्धारित किया गया है।
  • अभ्यर्थी को न्यूनतम 8000 Key Depressions Per Hour (KDPH) की गति बनाए रखनी होगी।
  • टाइपिंग के दौरान गति के साथ-साथ Accuracy भी महत्वपूर्ण होगी।

RHC Stenographer Computer Efficiency Test 2026

कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट का उद्देश्य उम्मीदवार की कंप्यूटर संचालन क्षमता और वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर पर कार्य करने की दक्षता को जांचना है।

  • कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।
  • यह परीक्षा भी 50 अंकों की होगी।
  • परीक्षा में Word Processing Software पर प्रायोगिक कार्य करवाए जाएंगे।
  • टेक्स्ट, पैराग्राफ एवं पेज फॉर्मेटिंग से जुड़े कार्य पूछे जा सकते हैं।
  • टेबल बनाना और उसकी फॉर्मेटिंग करना भी परीक्षा का हिस्सा हो सकता है।
  • सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे।

Rajasthan High Court Stenographer Minimum Qualifying Marks 2026

  • SC, ST एवं PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक कंप्यूटर टेस्ट में कम से कम 20 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम 22.5 अंक हासिल करने होंगे।
  • केवल कुल अंक पर्याप्त नहीं होंगे, दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
  • अंतिम मेरिट सूची शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Official Link –

Official Website

Treading Post Link

Leave a Comment