राजस्थान CET एग्जाम डेट 2026 घोषित, 12th Level और Graduation Level परीक्षा कब होगी?

CET Exam Date 2026: राजस्थान CET 2026 परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET 12th Level Exam Date और CET Graduation Level Exam Date 2026 जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, CET Senior Secondary (12th Level) परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं CET Graduation Level Exam 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। राजस्थान CET 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे विस्तार से दी गई हैं।

Rajasthan CET 12th Level & Graduation Level Exam Date 2026

राजस्थान CET Exam Date 2026: Latest Information

विवरणजानकारी
परीक्षा का उद्देश्यराजस्थान की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा
परीक्षा का नामराजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026
आयोजन करने वाली संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा की स्थितिपरीक्षा तिथियां आधिकारिक रूप से जारी
परीक्षा स्तरसीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) और ग्रेजुएशन स्तर
परीक्षा माध्यमऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
CET 12th Level परीक्षा तिथि23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक
CET Graduation Level परीक्षा तिथि01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी होने का समयपरीक्षा से लगभग 7–10 दिन पहले (संभावित)
चयन प्रक्रियाCET स्कोर के बाद संबंधित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार चयन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान CET ऑनलाइन फॉर्म डेट 2026: 12वीं लेवल और स्नातक लेवल आवेदन तिथि

CET 2026 के लिए 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। CET 12th Level के आवेदन फॉर्म 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि Graduation Level CET के फॉर्म 4 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तारीख से पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level & Graduation Level Exam Date 2026: परीक्षा तिथि क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan CET 2026 Exam Date जारी कर दी गई है। बोर्ड ने CET 12th Level और CET Graduation Level परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार राजस्थान CET परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे अपनी तैयारी परीक्षा तिथि के अनुसार कर सकते हैं।

RSSB के जारी कार्यक्रम के अनुसार, CET 12th Level परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि CET Graduation Level परीक्षा 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा की शिफ्ट, समय और अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

Rajasthan CET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

राजस्थान CET 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। अनुमान है कि CET 12th Level और Graduation Level Admit Card परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी हो सकता है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसमें परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Rajasthan CET 2026 Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न

CET 12th Level Exam Pattern 2026

विषय / Subjectप्रश्नअंक
राजस्थान GK (Rajasthan GK)4040
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)2020
सामान्य हिंदी (General Hindi)1515
General English1010
तार्किक योग्यता (Reasoning)2525
गणित (Mathematics)2020
कंप्यूटर ज्ञान (Computer)1010
करंट अफेयर्स (Current Affairs)1010
कुल / Total150150

CET Graduation Level Exam Pattern 2026

विषय / Subjectप्रश्नअंक
राजस्थान GK (Rajasthan GK)4040
भारतीय इतिहास, राज्यव्यवस्था, संविधान2020
सामान्य विज्ञान (General Science)1515
सामान्य हिंदी (General Hindi)1010
General English1010
तार्किक योग्यता (Reasoning)2020
गणित (Mathematics)1515
कंप्यूटर ज्ञान (Computer)1010
करंट अफेयर्स (Current Affairs)1010
कुल / Total150150

Rajasthan CET 2026 Syllabus pdf in Hindi

1. राजस्थान GK (Highest Weightage – 40 Marks)

2. भारतीय इतिहास, संविधान एवं राज्यव्यवस्था

3. सामान्य विज्ञान (General Science)

4. गणित (Mathematics)

5. तार्किक योग्यता (Reasoning Ability)

6. हिंदी एवं अंग्रेजी (Hindi & English)

7. कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)

8. करंट अफेयर्स (Current Affairs)

विवरण / Descriptionलिंक / Link
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
SSO Portal (Apply Online)sso.rajasthan.gov.in
HomepageClick Here

Leave a Comment